ऐश्वर्या राय की भाई,भाभी और भतीजों के साथ तस्वीर आई सामने

ऐश्वर्या राय की भाई,भाभी और भतीजों के साथ तस्वीर आई सामने , ऐश्वर्या राय अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में तालमेल बना कर रखती हैं। वो नहीं चाहतीं कि उनकी पर्सनल लाइफ मीडिया की सुर्खियां बने। इसी वजह से ऐश्वर्या राय आम तौर पर अपने परिवार के साथ मीडिया में नहीं दिखती।
अब एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन अपने भाई, भाभी और मां के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर में उनके साथ आराध्या बच्चन और दोनों भतीजे भी हैं।
तस्वीर में ऐश्वर्या के भाई आदित्य रॉय, उनकी पत्नी श्रीमा रॉय, दोनों बच्चे और आराध्या पूरी मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर को देखकर साफ पता चलता है कि आराध्या बच्चन की अपने दोनों भाईयों के साथ खूब बनती है।
इससे पहले ऐश्वर्या राय आराध्या के जन्मदिन पर नजर आई थीं। जिसमें पूरा बच्चन परिवार नजर आया था। आराध्या के जन्मदिन पर एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।