आलिया भट्ट ने दी दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बधाई

आज दीपिका पादुकोण का जन्मदिन है और वह आज 35 साल की हुई है। आज दुनिया भर से उनके फैंस उन्हें बर्थडे विश करेंगे और उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनकी विशेस से भर जाएगा।
हर साल उनके फैंस उनके बर्थडे का काउंटडाउन भी शुरू करते है।आलिया भट्ट जो की दीपिका पादुकोण की काफी अच्छी दोस्त है, उन्होंने भी दीपिका को दी जन्मदिन की बधाई।
दीपिका पादुकोण की फोटो शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे डी पी ! तुम हमेशा से ब्यूटी और स्ट्रेंथ की इंस्पिरेशन रही हो और हमेशा रहोगी भी। हम ऐसे ही एडवेंचर ट्रिप्स एक साथ करते रहे। लव यू”
दीपिका और आलिया दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करते है और यह उन दोनों को देखकर साफ़ दिखता है। जब दोनों एक साथ करन जोहर के चैट शो कॉफ़ी विथ करन में नजर आयी थी तो सबने उन दोनों के कम्फर्ट लेवल को महसूस किया था।
अभी हाल ही, दोनों ने एक साथ नए साल का जश्न मनाया राजस्थान में। दीपिका रणवीर सिंह के साथ वहा छुट्टी मानाने गयी थी और आलिया भी रणबीर कपूर के परिवार के साथ वहा पर थी।
वर्कफ़्रंट पर, दीपिका पादुकोण जल्द ही कबीर खान की फिल्म ’83 ‘ में कपिल देव की बीवी रोमी भाटिया के रोल में नजर आएँगी। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले है। इसके साथ साथ दीपिका शाहरुख़ खान के साथ उनकी अगली फिल्म ‘पठान’ में भी नजर आने वाली हैं।
दीपिका पादुकोण शकुन बत्रा की फिल्म में नजर आएँगी जिसमे उनके साथ अनन्या पांडेय और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे।
Source – News Helpline
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।