जन्मदिन मना रही हैं अनुष्का शेट्टी, क्या आपको उनका असली नाम पता है?

जन्मदिन मना रही हैं अनुष्का शेट्टी, क्या आपको उनका असली नाम पता है? आज बाहुबली की ये देवसेना यानि अनुष्का शेट्टी अपना 36वाँ जन्मदिन मनाने वाली है। अनुष्का शेट्टी के बारे में एक और बात हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसे जानने के बाद आप चौंक जाएंगे। क्या आपको अनुष्का शेट्टी का असली नाम पता है? नहीं तो हम बता देते हैं।
अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। इनके माता पिता ने इनका स्वीट सा चेहरा देख कर ही इनका नाम रखा था लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ स्वीटी ने अपना नाम बदल कर अनुष्का रख लिया।
अनुष्का ने फिल्म सुपर से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। अनुष्का के करियर में जबरदस्त मोड़ तब आया जब उन्होंने साल 2009 में फिल्म बिल्ला में प्रभास के साथ काम किया। इस फिल्म के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। खैर इसके बाद अनुष्का ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।