कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण की ट्रांसपरेंट ड्रेस ने लूट ली महफिल

कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण की ट्रांसपरेंट ड्रेस ने लूट ली महफिल, कंगना रनौत ने 10 मई को कान्स में अपना डेब्यू किया। रेड कारपेट पर वॉक करने के लिए उन्होंने जुहैर मुराद का डिजाइनर लाइट ग्रे कलर का ट्रांसपेरेंट गाउन चुना। एक्ट्रेस ने बालों को कर्ल किया। वो बिना किसी ज्वैलरी के न्यूड मेकअप में नजर आईं।
9 मई को उन्होंने इंडियन पवेलियन में अपीयरेंस दी थी। इस मौके पर वो सब्यसाची मुखर्जी की ब्लैक साड़ी में नजर आई थीं। कंगना की ये साड़ी ‘Aakash-tara’ एडिशन की है. इसे खासतौर पर जरदोसी टेक्नीक से बनाया गया है। 8 मई को सोनम कपूर का रिसेप्शन अटेंड करने के बाद वो कान्स के लिए रवाना हो गई थीं।
इस फिल्म फेस्टिवल का पहली बार हिस्सा बनने की एक्साइटमेंट पर उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था- इंटरनेशनल लुक के अलावा मैं भारतीय परिधान भी पहनूंगी क्योंकि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। बता दें कि 71 वें वार्षिक Cannes Film Festival का आयोजन 8 से 19 मई 2018 तक किया जाएगा।
बुधवार को कंगना रनौत ने कान्स में इंडियन पवेलियन के उद्धाटन के बाद प्रसून जोशी के साथ एक अहम सत्र में भाग लिया। इस सत्र में कंगना रनौत का रेट्रो लुक और उनकी बातों ने सबका दिल जीत लिया। गौरतलब है कि कंगना को उनकी फ़िल्म ‘क्वीन’ के लिए इस समारोह में आमंत्रित किया गया है।
दूसरी तरफ, दीपिका पादुकोण भी 10 मई को रेड कारपेट पर नजर आईं। उन्होंने जुहैर मुराद का वाइट गाउन पहना। मालूम नहीं कि ये सिर्फ इत्तेफाक है कि दोनों की बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जुहैर मुराद के क्रिएशन को चुना। दीपिका ने व्हाइट ट्रांसपेरेंट कैप गाउन पहना था।
एक्ट्रेस ने बालों को कर्ल्स किया था और अपने लुक को सिल्वर ईयरिंग्स और न्यूड लिप कलर के साथ मैच किया। दीपिका 11 तारीख को भी रेड कारपेट पर वॉक करेंगी। कान्स की वजह से वो सोनम की शादी में भी शामिल नहीं हो पाईं।
कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण के इस लुक को देख कर आपको कैसा लगा। क्या कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण के लुक ने आपके दिलों में भी हलचल मचा दी। आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।