पवन सिंह रात में अगर मान जाते तो उनके खिलाफ पुलिस में मामला ना दर्ज होता!

पवन सिंह रात में अगर मान जाते तो उनके खिलाफ पुलिस में मामला ना दर्ज होता! भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह पर मिठनपुरा थाना में केस दर्ज कराया गया है। पवन पर आरोप है कि 20-21 अगस्त की रात को जिला स्कूल मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने देर रात तक परफॉर्म किया जिसकी इजाजत नहीं थी।
इस मामले में युवा शक्ति और कलर्स एकेडमी पर भी केस दर्ज किया गया है। पवन , छैला बिहारी, करूआ जैसे कलाकारों की डिमांड सावन के मीहने में स्टेज परफॉरमेंस के लिए बढ़ जाती है। इसी कड़ी में स्थानीय लोगों ने पवन सिंह को आमंत्रित किया था। लेकिन शिव भक्ति के गीतों के बदले ‘शटर उठाब गोरिया’ फेम पवन सिंह ने भोजपुरी के कुछ फिल्मी गाने भी गाए और जिस पर दर्शकों ने उत्साह में हंगामा शुरू कर दिया।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह एक मशहूर नाम हैं। गायक और अभिनेता पवन सिंह ने अब तक इस इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने और फिल्में दी हैं। पवन के प्रशंसक उनके गानों को सिर आंखों पर बिठाते हैं।
पवन के एक और गाने ने यू-ट्यूब पर हाल ही में धमाल मचाया था। ‘बिन बियाहे राजा जी’ गाना इंटरनेट पर सुपरहिट हुआ था। यह गाना पवन की फिल्म ‘वांटेड’ का था। इस गाने में मणि भट्टाचार्या के साथ पवन के हॉट अंदाज ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। पवन सिंह की पिछली फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ ‘रात दिया बुता के पिया’ गाना भी काफी लोकप्रिय हुआ था।
‘लॉलीपॉप लागेलू’ फेमस भोजपुरी गायक और एक्टर पवन का गाया हुआ एक गाना है। यह गाना आज भी लोगों के जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने ने पवन को खासी पहचान दिलाई थी। इस सुपर-डुपर हिट गाने की पहचान देश और विदेश सभी जगहों पर है। इस गाने पर फिल्म भी बनने जा रही है।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।