दीपिका पादुकोण ने खोला रणबीर कपूर से ब्रेकअप राज़, कहा उसकी आदत में है धोखा देना!

दीपिका पादुकोण ने खोला रणबीर कपूर से ब्रेकअप राज़, कहा उसकी आदत में है धोखा देना! दीपिका पादुकोण इन दिनों लंदन में अपने वैक्स स्टैच्यू को लेकर बहुत उत्साहित है। वहीं दूसरी तरफ खबरें हैं कि दीपिका जल्द ही रणवीर सिंह के साथ शादी भी करने जा रही हैं। लेकिन जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिश्ते की खबरें आ रही हैं, वहीं इस बीच लंबे समय तक रणबीर कपूर के साथ रिश्ते में चुकी दीपिका के पुराने रिश्ते की खबरें भी आ रही हैं।
दरअसल अब सामने आया है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के रिलेशनशिप में दरार आखिर किस वजह से आई थी।
दीपिका पादुकोण ने कहा कि उसकी आदत में आ चुका था धोखा देना। उन्होंने बताया कि अपने रिश्ते में वो हमेशा लॉयल रहीं उन्होंने कभी भी रिश्ते में चीट नहीं किया। अपने रिश्ते में इस तरह से चीट किए जाने के बाद दीपिका पादुकोण काफी टूट गईं थीं।
फिलहाल दीपिका पादुकोण अब बॉलीवुड के बाजीराव, रणवीर सिंह के साथ जल्द ही शादी के बंधन वाली हैं।खबर के मुताबिक, रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद दीपिका पूरी तरह से टूट गई थी। वह उस दौरान काफी परेशान भी रहने लगी थी। पुराना वक्त याद करते हुए दीपिका ने दिए इंटरव्यू में रणबीर से अपना रिश्ता टूटने की सच्चाई बताई।
दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए अपने रिश्ते का दर्द बयान किया। दीपिका ने बताया कि वो मुझे धोखा दे रहा था। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत सारे लोगों ने बताया कि वो धोखा दे रहा है लेकिन मैंने हर किसी की बात को दरकिनार किया।
लेकिन जब एक बार मैंने खुद उसे रंगे हाथों पकड़ लिया तो मजबूरन हर एहसास को किनारे रख कर अलग हो जाने का फैसला कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें पता चल चुका था कि इस रिश्ते में उन्हें धोखा मिल रहा है लेकिन सामने वाले के बार-बार रिश्ते को लेकर भीख मांगने पर उन्होंने उसे एक और मौका दिया लेकिन उनके साथ दोबारा वही हुआ।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।