दिव्यांका त्रिपाठी का नया लुक देखकर आपका दिल भी बाग बाग हो जाएगा

दिव्यांका त्रिपाठी का नया लुक देखकर आपका दिल भी बाग बाग हो जाएगा , शो ये है मोहब्बतें की इशिमा को आपने हमेशा साड़ी और इंडियन अवतार में देखा होगा मगर इनके फैन्स उन्हें अब एक अलग ही अवतार में देखने वाले है। हाल ही में एक इवेंट पर दिखा दिव्यांका त्रिपाठी का अनदेखा अंदाज़। और सच, दिव्यंका इस लुक में भी लग रही है बेहद खुबसूरत!
दिव्यांका हाल ही में अपने पति विवेक दहिया के साथ गोवा वैलेंटाइन्स डे मनाने गई थी और उनके इस हॉलिडे की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब फैलीं। दिव्यंका ने इस इवेंट से कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। ब्लैक एंड वाइट रंग का यह ऑउटफिट दिव्यांका पर बहुत अच्छा लग रहा है।
थाई हाई स्लिट और नेट नेक के इस ऑउटफिट के साथ दिव्यांका ने अपने बालों को हाई पोनी में बांधा। पिंक लिप्स और डायमंड एअरिंग के साथ मैच करते हुए सिल्वर शाइनी पम्पस वाकई दिव्यांका के लुक को फिनिशिंग टच दे रहे हैं, है ना?
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।