ब्वॉयफ्रैंड शिखर पहारिया के साथ जाह्नवी कपूर ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो

ब्वॉयफ्रैंड शिखर पहारिया के साथ जाह्नवी कपूर ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो , इन दिनों श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी तस्वीरें और वीडियो को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं। जब कभी वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेअर करती हैं। वह सुर्खियां बन जाती हैं। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर क्या पहन रही हैं, किसके साथ वक्त बिता रही हैं इन सभी पलो की जानकारी उनके फैन्स को चाहिए होती हैं। इसी के चलते जाह्नवी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं जहा वो डांस कर रही हैं और ब्वॉयफ्रैंड उनका उसाह बढ़ा रहे हैं।
जाह्नवी अपनी पहली फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। साथ ही उनकी मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर भी उन्हें स्टार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। खबरें है कि करण जौहर अपनी आगामी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ के सीक्वल में टाइगर श्रॉफ के साथ जान्हवी को लॉन्च कर सकते हैं।
दरअसल, मनीष मल्होत्रा ने जाह्नवी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें जाह्नवी अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के साथ डांस कर रही हैं। जाह्नवी की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रेड लहंगे में जाह्नवी काफी खुबसूरत भी लग रही हैं। साथ ही जाह्नवी का डांस भी जबरदस्त है।
जाह्नवी कपूर की यह अदाएं देखकर ऐसा लगता हैं डांस क्वीन श्रीदेवी की ये बेटी उन्हीं के नक्शे कदमों पर चलकर एक दिन एक बेहतर डांसर जरूर बन सकती हैं। वैसे भी जिनके पिता इतने बड़े फिल्ममेकर हों और मां अपने जमाने की जानी मानी अभिनेत्री उनमें डांसिंग का ये हुनर कोई आश्चर्य की बात नही है। जाह्नवी पर पिछले दिनों सेल्फी न लेने की पाबंदी लगाई गई थी। हां, उसके बाद उनकी ऐसी कोई सेल्फी तो नहीं आई जिससे घरवालों को एतराज हो लेकिन एक वीडियो आया है, जिसमें वो अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।