करन मेहरा को मुंबई पुलिस ने घरेलू हिंसा मामले पर किया गिरफ्तार

टेलीविजन एक्टर करन मेहरा जो टेलीविजन सिरीयल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए बखूबी जाने गए। वो आजकल कई म्यूजिक विडियो में नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में एक केस दर्ज करया गया जिसके कारण करन को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हलांकि उन्हें गिरफ्तार करने के कुछ देर बाद जमानत भी मिल गई है। यह मामला करन और उनकी पत्नी एंव टेलीविजन एक्ट्रेंस निशा रावल के घरेलू हिंसा से जुड़ा हैं।
जंहा मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में निशा ने करन के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में केस दर्ज करवाया और पुलिस कार्यवाही करती दिखी। करन और निशा फिलहाल सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी नहीं देते दिखे। वहीं अपने बेटे के साथ खिंचवाई कई तस्वीरों को शेयर करते हुए नजर आए और बेटे के प्रति प्यार जताते दिखे। जिसमे निशा बेटे को हर खुशी देने की बात कह रही है।
आपको बता दें कि खबर यह चल रही थी कि काफी दिनों से करन और निशा की शादी में अनबन चल रही थीं। वहीं करन ने ऐसी खबरों को गलत भी बताया था। करन मेहरा और निशा रावल ने 6 साल की डेटिंग के बाद 2012 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात ‘हंसते-हंसते’ के सेट पर हुई थी। और साल 2017 में दोनों माता-पिता बने उनके घर बेटे ने जन्म लिया।
करियर की बात करें तो करन मेहरा को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में नैतिक सिंघानिया के रोल से पॉपुलैरिटी मिली। वहीं निशा ने फिल्म हंसते-हंसते, रफ्फू चक्कर में काम किया है। दोनों को साथ में नच बलिए डांस रियलिटी शो में भी देखा गया। वहीं दोनों की जोड़ी फैंस खूब पसंद करती भी नजर आई हैं।
Source – News Helpline
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।