रेप सीन से लेकर न्यूड सीन्स देकर पद्मिनी ने मचा दिया था तहलका

रेप सीन से लेकर न्यूड सीन्स देकर पद्मिनी ने मचा दिया था तहलका , बॉलीवुड एक्ट्रैस पद्मिनी कोल्हापुरे का आज 52वां बर्थडे है। पद्मिनी बचपन से ही गाना गाती थी और अपना करियर एक सिंगर के रूप में बनना चाहती थीं। वो अपनी बहन के साथ कोरस में गाना गाया करती थीं। उन्होंने यादों की बारात फिल्म में भी गाया था।
ब्लाकबस्टर फिल्म ‘प्रेम रोग’ से पद्मिनी काफी पॉपुलर हो गईं थीं। 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘गहराई’ में पद्मिनी ने एक न्यूड सीन देकर सनसनी मचा दी थी। इतना ही इसी साल आई फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ में भी पद्मिनी ने एक लंबा रेप सीन दिया। जिसके बाद लोगों ने पद्मिनी कोल्हापुरे एडल्ट एक्ट्रैस का तमगा दे दिया। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इन फिल्मों की सफलता को देखते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे काफी खुश हुईं।
अपने करियर के शुरुआती दिनों में कई एसे रोल किए जिससे लोगों ने उन्हें एडल्ट एक्ट्रैस कहना शुरू कर दिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें एहसास हुआ कि इस तरह की फिल्में कर ज्यादा समय तक इंडस्ट्री में कामयाब नहीं रह पाएंगी। जब इस बात का अहसास पद्मिनी को हुआ तो वो इस तरह के सीन करने से बचने लगी।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।