प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 के लुक पर फैंस हुए फिदा

बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 का आयोजन 23 मई को अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस में हुआ। इस अवॉर्ड्स शो में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची। जैसे कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं और अब एक बार फिर इस कपल की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रहीं हैं।
बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान प्रियंका और निक के खूबसूरत आउटफिट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया और सभी की निगाहें इस कपल पर ही टिकी हुई थी। प्रियंका ने अवॉर्ड्स फंक्शन की कुछ फोटोज़ अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहें हैं।
बता दे कि प्रियंका इस फंक्शन में न्यूड कलर के शिमरी थाई-हाई स्लिट गाउन में पहुंची और वहीं निक ने ग्रीन कलर का पैंट्स, शर्ट और जैकेट कैरी किया हुआ था। अवॉर्ड्स फंक्शन में यह कपल अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरता हुआ नजर आया।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति निक जोनस के साथ एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की है जिसमें वे निक को हग कर रहीं हैं और वहीं निक, प्रियंका के माथे पर किस करते नजर आ रहें हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने बेटर हॉफ यानि कि निक की तारीफ भी है। निक की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा है कि “मुझे आप पर बहुत गर्व है और मैं आप से हर रोज इंस्पायर होती है।”
प्रियंका द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहें हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में देसी गर्ल नाम से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल आइकन के रूप में उभर चुकीं है, और लाखों-करोड़ो दिलों पर राज करती हैं।
Source – News Helpline
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।