सरकाय लो खटिया, इस गाने पर खटिया पर लोट लोट कर नाचे रणवीर सिंह

सरकाय लो खटिया, इस गाने पर खटिया पर लोट लोट कर नाचे रणवीर सिंह , सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने एक डांस वीडियों शेयर किया है।अपने मज़ाकिया अंदाज़ के लिए माने जाने वालें अभिनेता रणवीर सिंह फिर एक बार सोशल मीडिया पर छाए हैं। ख़ास बात यह कि इस डांस और गाने को देख मालूम पड़ता है कि रणवीर सिंह बॉलीवुड में बहुत देर से आए, उन्हें तो 90 के दशक में ही बॉलीवुड ज्वाइन कर लेना चाहिए था। उस समय बॉलीवुड पर अभिनेता गोविंदा का राज था।
रणवीर सिंह अपने फेवरेट अभिनेता गोविंदा के गाने सरकाय लो खटिया पर झूम रहें है। दरअसल रणवीर सिंह अपनी अगली शूटिंग कर रहे थे। अचानक से उन्होंने शूटिंग सेट पर एक गांव की खाट देखी। बस फिर क्या था। रणवीर को खाट देखने के बाद गोविंदा का डांस याद आ गया और उन्होंने बिना देरी किए डांस कर डाला।
रणवीर गोविंदा के इतने बड़े दीवाने है कि उन्होंने अपने फोन के कॉलर ट्यून में गोविंदा के डायलॉग फिट कर रखे हैं। साथ ही 90 के दशक के गाने उन्हें बहुत पसंद है। इससे पहले रणवीर ने ‘मेरे ख्वाबो में जो आए, तू मेरे सामने, मै तेरी हूँ जानम’ जैसे गानों पर डांस कर अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।