ऋचा चड्ढा का मज़ाक बना कर ट्रोल कर रहे थे लोग, ऋचा के इस जवाब ने मुहं बंद कर दिया

ऋचा चड्ढा का मज़ाक बना कर ट्रोल कर रहे थे लोग, ऋचा के इस जवाब ने मुहं बंद कर दिया , बॉलीवुड अभिनेत्रियां एक दूसरे की कॉपी करती हैं और इनका कॉपी करना हैडलाइन्स पर छा जाता है। लेकिन, कभी कभी कॉपी करना अच्छा होता है और यह बात आपको ऋचा चड्ढा के इस पोस्ट से समझ आ जाएगी। ऋचा ने भी वही काम किया है जो कुछ महीनों पहले देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने किया था।
याद है कुछ महीनों पहले गाला 2017 के दौरान प्रियंका के ट्रेंच कोट का जमकर मज़ाक उड़ाया गया था? और प्रियंका ने कैसे समझदारी से इन सारे जोक्स और Memes को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया था। बस, ऐसे ही ऋचा ने भी अपने Meme को इन्स्टा पर शेयर किया और ख़ुशी ख़ुशी ये भी लिखा कि वो मानती हैं कि ये जोक पुराना हो चुका है मगर आप अब भी हंस सकते हैं।
ट्रोलिंग, Memes और जोक्स क्रैक करना सोशल मीडिया पर आम हो गया है। और इसकी चपेट में बॉलीवुड सेलेब्स सबसे पहले आते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है ऋचा के साथ भी। ऋचा के नाम पर एक Meme सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है मगर, इसे देखकर ऋचा नाराज़ नहीं हुई बल्कि प्रियंका चोपड़ा की तरह वो भी इस Meme पर हंस रहीं हैं।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।