सलमान खान | सुल्तान हर कोई नहीं बन पाता, सुपरस्टार तो बन जाते हैं| जन्मदिन विशेष

सलमान खान के खूब रहे अफेयर लेकिन शादी नहीं की

सलमान खान का कई हसीनाओं के साथ अफेयर रहा। सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैफ के साथ उनका सीरियस रिलेशनशिप रह चुका है। फिल्मों में आने से पहले ही सलमान का नाम एक्ट्रेसस के साथ लिंकअप होने लगा था। सलमान की लाइफ में सबसे पहले एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने एंट्री की। 1980 में जब संगीता ने मिस इंडिया का ताज जीता उसके बाद से सलमान के साथ उनके लिंकअप की खबरें खूब चर्चा में थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं रहा और दोनों के बीच कड़वाहट आ गई। संगीता  बिजलानी ने पूर्व क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजरूद्दीन से शादी कर ली।  बाद में सोमी अली उनके नजदीक आईं और ऐसा लगा कि दोनों शादी कर लेंगे, लेकिन उनका ब्रेक अप हो गया। सोमी अली के बाद दबंग का दिल आया ऐश्वर्या राय पर लेकिन ये कहानी भी लंबी नही चली। ऐश्वर्या राय के अलग होने के बाद सलमान का नाम कैटरीना कैफ से जुड़ा। कैटरीना का करियर बनाने में उनका अहम योगदान रहा है।

सलमान विदेशी लड़कियों के प्यार में पड़े और उनका दिल टूटा। खैर इन दिनों सलमान कथित तौर पर रोमानिया की रहने वाली यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ दिखते हैं, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंची है।

आगे पढ़िए- सलमान खान के विवाद, बीमारी और शौक के बारे में

You might also like