सलमान खान | सुल्तान हर कोई नहीं बन पाता, सुपरस्टार तो बन जाते हैं| जन्मदिन विशेष

सलमान खान की पहली कमाई
सलमान खान की पहली कमाई मात्र 75 रुपये थी। वे डांस ग्रुप में पीछे डांस कर रहे थे और बदले मे उन्हें इतने रुपये मिले थे। जानकारी के मुताबिक सलमान अब एक विज्ञापन पर करीब 8 से 10 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। अब सलमान खान साल में करीब 14 करोड़ के आस पास इनकम टैक्स भरते हैं। इसके अलावा सलमान टीवी के मशहूर रियलटी शो को होस्ट करने के लिए प्रति एपिसोड 11 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
अब फोर्ब्स ने हाल ही में भारतीय सेलेब्रिटीज की 100 टॉप लिस्ट जारी की है, जिसमें सलमान सबसे अधिक कमाई करने के मामलें में पहले नंबर पर हैं। जानकारी के मुताबिक इस साल सलमान ने फिल्म और विज्ञापन के जरिये कुल 232.83 करोड़ रुपये की कमाई की है।
पिछले साल सलमान ने ख़रीदा था फ्लैट
पिछले साल अपने बर्थडे पर सलमान ने खुद को मुंबई के गोराई बीच पर एक घर गिफ्ट किया था। जानकारी के मुताबिक यह घर करीब 100 एकड़ की जमीन पर तैयार हो रहा है और कुछ ख़बरों की मानें तो यहां 5-BHK बंगला बनाने की योजना है।
बांद्रा में भी एक कमर्शियल बिल्डिंग
मुंबई के बांद्रा में सलमान की एक कॉमर्शियल बिल्डिंग भी है, जो 2,140 स्कवायर फीट में है। लेकिन इस बिल्डिंग को सलमान ने फ्यूचर ग्रुप नाम की एक कंपनी को किराये पर दिया है। बता दें कि इस बिल्डिंग को एक डील के तहत पांच साल के लिए 80 लाख रुपए हर महीने की दर पर साइन की गई है। पांच सालों के बाद किराया 89.6 लाख प्रति महीना हो जाएगा। इसके अलावा सलमान को कंपनी की तरफ से 2.4 करोड़ रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट के तर्ज पर भी मिले हैं।
इन वजहों से भी रहते हैं सुल्तान चर्चा में
फटी जीन्स का फैशन सलमान खान ने ही शुरू किया था। उनके अनुसार वो मजबूरी में फटी हुई जीन्स पहनते थे लेकिन लोग उसे फैशन समझ बैठे और फॉलो करने लगे। इसके अलावा सलमान खान का शर्टलेस और ‘तेरे नाम’ हेयरस्टाइल भी खूब ट्रेंड में रहा है।
जब शोले रिलीज हुई तो सलमान और अरबाज खान स्कूल में पढ़ाई करते थे। उन्होंने खुद इस बात खुलासा किया था कि जब वो स्कूल में थे तो शोले का प्रीमियर होना था। उनके पिता सलीम खान उन्हें स्कूल की ड्रेस में ही प्रीमियर में ले गए थे। बता दें, उस फिल्म की स्टोरी को सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखा था।
जिस हिरोइन ने की सलमान के साथ पहली फिल्म वो रही फ्लॉप
सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा काफी चर्चा में रहता है। वो है सलमान के साथ हिरोइन की पहली फिल्म करना। कहा जाता है कि सलमान के साथ जो भी एक्ट्रेस डेब्यू करती है वो बॉलीवुड में हिट नहीं हो पाईं। जिनमें भाग्यश्री, चांदनी ,स्नेहा उल्लाल, भूमिका चावला, जरीन खान और डेजी शाह हैं। इन सभी एक्ट्रेस ने सलमान के साथ पहली फिल्म की हैं।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।