सुहाना खान भी बॉलीवुड में एंट्री को तैयार | वोग फैशन मैगजीन के कवर पेज पर छाईं सुहाना खान

सुहाना खान भी बॉलीवुड में एंट्री को तैयार | वोग फैशन मैगजीन के कवर पेज पर छाईं सुहाना खान, जान्हवी कपूर के बाद अब आप इंडस्ट्री में एक और स्टार किड के जलवे देखने के लिए तैयार हो जाइए।
वोग फैशन मैगजीन के अगस्त एडिशन के कवर पेज पर इस बार आपको दिखने वाली है, शाहरुख खान की लाडली बिटिया सुहाना खान। इस मैगजीन के लिए सुहाना खान ने अपना पहला फोटोशूट करवाया है।
अपने पहले ही फोटोशूट में सुहाना खान के जलवे आपको दीवाना कर देने वाले हैं। इस बोल्ड एंड सेसी फोटोशूट में खुद सुहाना खान इंडस्ट्री की नेक्स्ट सुपरस्टार से कम नहीं लग रही।
इससे पहले ‘धड़क’ की रिलीज से पहले वोग फैशन मैगजीन के जून एडिशन के कवर पेज को ये जगह जान्हवी कपूर को मिली थी। जान्हवी कपूर ने फैशन मैगजीन के कवर फोटो पर अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया था। इस बार बारी है किंग खान की बेटी सुहाना खान की।
सुहाना अपने इस पहले फोटोशूट में बेहद बोल्ड एंड ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। सुहाना के इस अंदाज को देख हम गारंटी के साथ कह सकते हैं कि वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है और बस अब हमें इसके एनाउंसमेंट का इंतजार है। सुहाना खान भविष्य की स्टार हैं ये तो साफ नजर आ रहा हैं।
आपको बता दें कि शाहरुख खान और गौरी खान दोनों ही अपने बेटी के डेब्यू फोटोशूट के लिए खासे उत्साहित हैं। इंडस्ट्री के इस बेहद हॉट एंड ब्यूटीफुल कपल ने अपनी खुशी इंस्टाग्राम के जरिए शेयर भी कर दी है।
गौरी खान ने अपनी बेटी के वोग कवर गर्ल बनने पर मैगजीन की फोटो शेयर करते हुए थैंक्स लिखा है तो पापा शाहरुख खान तो इमोशनल ही हो गए। शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के इस डेब्यू पर एक इमोशनल मैसेज लिख कर वोग इंडिया को थैंक्यू लिखा है।
किंग खान ने लिखा, ‘एक बार फिर उसे अपने हाथों में लेना @vogueindia धन्यवाद। ‘प्यार को सींचने वाले अनमोल है” खासकर तब जब यह हमारे बच्चों के लिए हो। आपको मेरी ओर से ढेर साला प्यार और बिग हग, हैलो सुहाना खान!’
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।