श्रद्धा कपूर की डिमांड जानकर उनके पापा शक्ति कपूर भी शॉक्ड रह गए

श्रद्धा कपूर की डिमांड जानकर उनके पापा शक्ति कपूर भी शॉक्ड रह गए। श्रद्धा कपूर की तमन्ना है कि वो अपने पापा यानि शक्ति कपूर को किसी भी फिल्म में डायरेक्ट करें।
दरअसल श्रद्धा कपूर से पूछा गया था कि अगर वो किसी फिल्म को डायरेक्ट करें तो वो किस एक्टर को वो अपनी फिल्म में लेना चाहेंगी। इस पर मुस्कराते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो मैं अपने पापा को डायरेक्ट करना पसंद करूंगी।
आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर अभी हसीना द क्वीन ऑफ मुंबई के प्रमोशन में व्यस्त हैं। श्रद्धा कपूर ने कहा कि इस फिल्म के लिए मुझे कम से कम सात से आठ किलो अपना वजन बढ़ाना पड़ा है। अब शूटिंग पूरी हो चुकी है तो मैं अपना वजन कम कर सकती हूं।
हसीना द क्वीन ऑफ मुंबई का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है और ये दाउद इब्राहिम की बहन हसीना की बायोपिक है। इस फिल्म के लिए श्रद्धा ने काफी मेहनत की है और वो इसमें हसीना की रोल निभा रही हैं।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।