अनीता हसनंदानी जब सोशल मीडिया पर किस का वीडियो डाल हुईं थीं ट्रोल

अनीता हसनंदानी ने एक साल पहले सोशल मीडिया पर अपने फर्स्ट किस के बारे में बताया था। अनीता ने अपने पति रोहित रेड्डी से मुलाकात के आठ साल पूरे होने पर अपने फर्स्ट किस का किस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 14 अक्टूबर 2013 को अनीता और रोहित शादी के बंधन में बंधे थे।
अनीता और रोहित हर साल कहीं न कहीं घूमने जाना पसंद करते हैं। अनीता अपने इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती हैं। बता दें कि अनीता ने ‘कभी सौतन कभी सहेली’ (2001) से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। वह ‘काव्यांजलि’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसम से’ और ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे पॉपुलर शोज में काम कर चुकी हैं।
रोहित रेड्डी बिजनेसमैन हैं उनका व्यापार गोवा में फैला हुआ है। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी। रोहित से मिलने से पहले अनीता एजाज खान के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन जब वह 2010 में रोहित से मिली तो दोनों का ब्रेकअप हो गया।
अनीता हसनंदानी अपनी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। साल 2016 में उनके प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई थी। उनका बढ़ा हुआ वजन नजर आने के बाद कई मीडिया संस्थानों ने कयास लगाया कि वह प्रेग्नेंट हैं हालांकि इन कयासों को अनीता ने खारिज कर दिया और बताया कि डाइटिंग न करने की वजह से उनका वेट बढ़ गया है।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।