विनोद खन्ना ने इंटीमेट सीन के दौरान चबा डाले थे दोनों एक्ट्रेस के होंठ| पहली वाली तो रोने लगी

विनोद खन्ना इस दुनिया को अलविदा कह चुके है। लेकिन आपको बता दें कि विनोद अपने ज़माने के सुपरस्टार हुआ करते थे। लडकियों उन पर जान छिड़का करती थी। फिल्म की हीरोईन भी उन पर फ़िदा रहती थी। जब वो फिल्म की शूटिंग करते थे तो लगता था सब कुछ असल में हो रहा है। इस वजह से कुछ हीरोइनें उनके साथ रोमांटिक सीन करने से डरती थीं।
एक बार रोमांटिक सीन करते हुए विनोद खन्ना इतने बेकाबू हो जाते थे कि उनको संभालना मुश्किल हो जाता था। खबरें तो यहाँ तक आई कि फिल्म ‘दयावान’ के दौरान माधुरी दीक्षित के साथ इंटीमेट सीन देते हुए इतने बेकाबू हो गए थे कि माधुरी के होठ ही चबा डाले थे। फिल्म रिलीज के बाद इस सीन के लिए माधुरी की खूब आलोचना हुई थी।
इस घटना से पहले डिंपल कपाडिया भी विनोद की इस आदत की शिकार हो चुकी थी। ये बात फिल्म ‘प्रेम धरम’ की शूटिंग के दौरान की है। उस समय विनोद खन्ना के सितारे बुलंदियों पर थे और डबल शिफ्ट में काम करते थे। इसलिए महेश भट्ट ने ये सीन रात में शूट करने का फैसला किया। सेट की लाइट भी काफी डिम थी। एक्शन बोलते ही विनोद डिंपल को किस और हग करने लगे।
जब महेश भट्ट ने कट बोला तो विनोद खन्ना ने सुना नहीं और वो लगातार सीन करते रहे। इससे डिंपल काफी डर गईं और खुद को विनोद से छुड़ाया और भागकर मेकअप रूम में जाकर छिप गईं। वो विनोद से काफी नाराज थीं। उन्होंने शूट करने से इंकार कर दिया। तब महेश भट्ट ने उनके पास गए और माफी मांगी।
महेश ने सफाई देते हुए कहा कि विनोद नशे में थे। इस वजह से वो खुद पर काबू नहीं कर पाए। यहां दिलचस्प बात ये थी कि इस सीन के बावजूद डिंपल विनोद से नहीं बल्कि महेश भट्ट से नाराज थीं। ये फिल्म तो कभी रिलीज़ नहीं हो पाई लेकिन डिंपल और विनोद ने बाद भी साथ में काम करना जारी रखा और कई फिल्मो में साथ काम किया.
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।