एक्ट्रेस साधना को राज कपूर से इस बात पर हो गई थी नफरत, नहीं देखना चाहती थीं शक्ल

एक्ट्रेस साधना जिससे नफरत करती थीं उससे दिल से करती थीं। ऐसा ही एक वाकया है उनका राज कपूर साहब के साथ। उसके बाद वो राज कपूर साहब के साथ फिल्में तो दूर उनकी शक्ल देखना भी पसंद नहीं करती थीं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि पहली ही फिल्म में राज कपूर और साधना में ऐसी अनबन हुई थी कि वह उनसे बेहद नफरत करने लगी थीं।
एक्ट्रेस साधना पहली बार राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ में कैमियो में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक गाना था जिसे लोग आज भी गुनगुनाते हुए नजर आते हैं और वो है ‘मुड़ मुड़ के न देख मुड़ मुड़ के’। इस गाने में साधना कोरस गर्ल में नजर आई थीं। कहा जाता है कि इसी गाने की शूटिंग के दौरान साधना और राज कपूर की अनबन हो गई थी। यहां तक कि वह राज कपूर से नफरत भी करने लगी थीं।
एक्ट्रेस साधना अपने हेयरस्टाइल का शुरुआत से ही काफी ध्यान रखती थीं। कहा जाता है कि ‘श्री 420’ फिल्म की शूटिंग के दौरान भी वह अपने हेयरस्टाइल का खास ध्यान रखती थी। साधना की यह बात राज कपूर को बिल्कुल पसंद नहीं थी। राज कपूर ने साधना को ऐसा करने के लिए कई बार मना भी किया लेकिन वह नहीं मानी।
एक्ट्रेस साधना को बार बार कहने पर भी जब वह नहीं मानी तो राज कपूर ने गुस्से में उन्हें एक्टिंग छोड़कर शादी करके घर बसाने को कह दिया। साधना को राज कपूर की यह बात बहुत बुरी लगी और वह सेट छोड़कर उसी वक्त चली गईं।
इसके बाद यह दोनों करीब 6 साल बाद ‘दूल्हा दुल्हन’ फिल्म में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। खैर जो भी हो लेकिन बॉलीवुड में राज कपूर साहब का और साधना जी का एक अलग ही मुकाम है। दोनों ही अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए हमेशा पहचाने जाएंगे।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।